Pilibhit News: मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर खेल प्रतियोगिताएं आज से
पीलीभीत, अगस्त 29 -- Pilibhit News: पीलीभीत। खेल निदेशालय की ओर से जिला खेल कार्यालय गांधी स्टेडियम में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 29 से 31 अगस्त तक खेल प्रतियोगिताएं कराई जाएगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार गौड़ ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 अगस्त को 14 वर्षीय हॉकी वर्ग अण्डर-14 बालक वर्ग की प्रतियोगिता सुबह नौ बजे से गांधी स्टेडियम में होगी। 30 अगस्त को बैडमिंटन वर्ग अंडर-17 बालक-बालिका प्रतियोगिता सुबह नौ बजे और वेटलिफिटिंग वर्ग अंडर-20 बालक वर्ग की प्रतियोगिता सुबह नौ बजे से गांधी स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ी अपने साथ जन्म तिथि प्रमाण पत्र अवश्य लाएंगे। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय खेल दिवस पर तीन दिवसीय खेल महोत्सव आज से प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.