Pilibhit News: मेंटेनेंस और फॉल्ट से ठप रही बिजली सप्लाई
पीलीभीत, अगस्त 8 -- Pilibhit News: पीलीभीत। भीषण गर्मी और उमस के बीच शुक्रवार को शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई। रामलीला बिजलीघर पर मेंटीनेंस कार्य, पिंक सिटी कॉलोनी में केबिल में आग लगने और विभिन्न स्थानों पर तकनीकी फॉल्ट के चलते शहर के कई प्रमुख इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली कटौती से घरों में पेयजल संकट गहरा गया, लोगों को उमस भरी गर्मी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रामलीला बिजलीघर पर निर्धारित मेंटीनेंस कार्य के कारण उससे जुड़े मोहल्लों में करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। इसके अलावा पिंक सिटी कॉलोनी में भूमिगत केबिल में आग लगने से सप्लाई बाधित हो गई। बिजली विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य किया, जिसके बाद करीब ढाई घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: पांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.