पीलीभीत, जुलाई 12 -- Pilibhit News: पीलीभीत/पूरनपुर। रेड अलर्ट के अंतर्गत शुक्रवार की रात से शुरू हुई जोरदार बारिश ने तराई को तर कर दिया। कुल 12 मिमी. बारिश के बाद कई जगह सड़कों पर पानी दिखा। सरकारी दफ्तरों की दहलीज तक पहुंचे पानी की वजह से आफिसर कॉलोनी में भी पिछली बार बाढ़ जैसी स्थिति को लेकर अधिकारी बेचैन से हैं। कुछ नवागत अधिकारी तो पुराने अधिकारियों से बाढ़ से संबंधित बार बार अपडेट लेते रहे। शारदा नदी के जल स्तर की भी निगरानी की जाती रही। शुक्रवार की रात में फुहार से शुरू हुई बारिश ने रात में जोर पकड़ लिया। बारिश के कारण जहां एक तरफ नदियों का जलस्तर उठा तो वहीं निचले इलाकों में जलभराव वाली स्थिति दिखी। पर बारिश रुकने के साथ ही पानी धीरे धीरे पास होता गया। हांलाकि द्वितीय शनिवार होने के कारण सरकारी कार्यालयों में अवकाश था। पर रात से द...