पीलीभीत, जुलाई 30 -- Pilibhit News: पीलीभीत। ग्राम पंचायत न्यूरिया खुर्द की वर्षों से लंबित जनसमस्याओं को लेकर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि ग्राम पंचायत न्यूरिया खुर्द में राजीव गांधी सेवा केंद्र पंचायत भवन का निर्माण लगभग आठ वर्षों से अधूरा पड़ा है। आज तक भवन का लिंटर तक नहीं डाला गया है, जिससे ग्राम पंचायत को अपना स्थायी पंचायत भवन नहीं मिल सका है। बताया गया कि ग्राम पंचायत में आज तक स्थायी पंचायत कार्यालय उपलब्ध नहीं है। ज्ञापन में ग्राम पंचायत की जर्जर सड़कों के निर्माण, खड़ंजा एवं सीसी मार्गों की मरम्मत, सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार, पंचायत क्षेत्र में आवश्यक आधारभूत ढांचे के विकास तथा वर्षों से लंबित विकास कार्यों को प...