Pilibhit News: मूर्ति विसर्जन की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने किया घाटों का निरीक्षण
पीलीभीत, अक्टूबर 20 -- Pilibhit News: पीलीभीत। नवरात्र पर्व के समापन पर मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मचारी घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी आलोक कुमार के साथ पूरनपुर क्षेत्र स्थित धनाराघाट पहुंचकर विसर्जन स्थल पर सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने और विसर्जन के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। ब्रह्मचारी घाट पर निरीक्षण के दौरान एसपी ने मूर्ति विसर्जन के लिए बनाए गए कृत्रिम तालाब की व्यवस्था देखी। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: नवरात्र: डीएम-एसपी प्रतिमा विसर्जन स्थल का किए नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.