पीलीभीत, अगस्त 20 -- Pilibhit News: बिलसंडा। परचून की दुकान पर सामान लेने गए दलित युवक को घेरकर गाली गलौज कर ताबड़तोड़ फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। चार लोगों को इसमें नामजद किया गया है। थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया बिलहरा के रहने वाले दिनेश कुमार ने बताया कि गांव में छोटेलाल की परचून की दुकान पर सामान लेने गया था। आरोप है कि गांव के सर्वेश, प्रदीप, रिंकल और अंबुज ने घेर लिया। गालीगलौज की। बाद में फायरिंग की। इस मामले में मंगलवार को भीम आर्मी कार्यकर्ता कार्रवाई की मांग को लेकर सामूहिक रूप से थाने पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...