Pilibhit News: मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम की तैयारी को लेकर की बैठक
पीलीभीत, अक्टूबर 18 -- Pilibhit News: दियोरियाकला, संवाददाता। मुख्यमंत्री के न्यूरानपुर मढ़ी में आगामी दिनों में संभावित आगमन कार्यक्रम को लेकर विधायक विवेक वर्मा ने प्रधानों के साथ बैठक की। साथ ही कार्ययोजना बनाई। ताकि आसपास का इंतजाम दुरुस्त रहे।न्यूरानपुर मढ़ी में व्यवस्थाओं को दुरस्त कराने के लिए पूरी ताकत झोंक दी गई है। माना जा रहा है मुख्यमंत्री महंत योगी हुनमान नाथ द्वारा प्रस्तावित 26 अक्टूबर से तीन नवंबर तक श्रीराम कथा के समापन पर यहां आ सकते हैं। इसी क्रम में गौरक्ष पीठ आश्रम शिव मंदि के आसपास साफ-सफाई, संपर्क मार्गों तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर विधायक ने प्रधानों संग विचार-विमर्श किया। हालांकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं है। पर यहां आश्रम के करीब में बने तालाब का सुंदरीकरण कार्य शुरू करा दिया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.