पीलीभीत, नवम्बर 3 -- Pilibhit News: पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंगलवार को बिलसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम नूरानपुरी में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक खाका तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर नौ जिलों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है। कार्यक्रम स्थल से लेकर हेलीपैड और आसपास के इलाकों तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर महिला पुलिसकर्मियों और यातायात पुलिस तक की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। 26 अक्तूबर से चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा के समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। उनकी सुरक्षा व्यवस्था में पीलीभीत के अलावा बदायूं, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, रामपुर और बिजनौर समेत ...