Pilibhit News: मुक्तिधाम रेलवे क्रॉसिंग बंद हो जाने से रुक जाती है शव यात्रा, ओवरब्रिज बनाने की उठी मांग
पीलीभीत, जुलाई 24 -- Pilibhit News: पीलीभीत, संवाददाता। शहर के बीच स्थित मुक्तिधाम रेलवे समपार फाटक पर ओवरब्रिज या अंडरपास बनाने की मांग उठी है। अधिवक्ता शिवम कश्यप ने रेल मंत्री सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर समस्या से अवगत कराया है।उन्होंने कहा कि समय के साथ यह समपार अब शहर की घनी आबादी के बीच आ गया है। रेल संचालन के कारण फाटक अधिकांश समय बंद रहता है, जबकि मुक्तिधाम फाटक के दूसरी ओर स्थित होने से अंतिम यात्रा ले जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार शवयात्रा को फाटक खुलने तक इंतजार करना पड़ता है। बताया कि यह मार्ग अब काफी व्यस्त हो चुका है। यहां से रोडवेज बसों समेत बड़ी संख्या में अन्य वाहन गुजरते हैं, जिससे फाटक बंद होने पर लंबा जाम लग जाता है। उन्होंने रेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.