पीलीभीत, जुलाई 29 -- Pilibhit News: पीलीभीत। अमरिया पुलिस ने नहर में डूबने की कथित घटना का पर्दाफाश करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर दर्ज मुकदमे में गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए डूबने की झूठी कहानी रची थी। आरोपी भेष बदलकर रुद्रपुर में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया ने बताया कि 22 जुलाई 2026 को थाना अमरिया पुलिस को सूचना मिली कि आकाश उर्फ ओमशंकर पुत्र डालचंद निवासी ग्राम भंगा मोहम्मदगंज थाना सुनगढ़ी पौटा डैम के पास नहर में कूद गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और व्यापक स्तर पर तलाश शुरू कर दी। अगले दिन उसके भाई अरविंद कुमार की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की गई। कई दिनों तक प्रतिदिन 8 से 10 गोताखो...