Pilibhit News: मुकदमा दर्ज,बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस की टीम
पीलीभीत, जुलाई 12 -- Pilibhit News: पीलीभीत। अधिवक्ता के साथ हुई मोबाइल लूट की घटना की पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस सीसीटीवी और अन्य माध्यमों से लुटेरों की तलाश कर रही है। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम सराय सुंदरपुर के निवासी प्रतिपाल सिंह पुत्र हरी सिंह ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमें कहा गया कि दस जुलाई की शाम करीब सात बजे पीलीभीत से बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। पूरनपुर रोड पर एक ढाबे के आगे पहुंचते ही पुलिया के पास रुके और मोबाइल से बात कर रहे थे। इस बीच बाइक सवार दो युवक मोबाइल लूट ले गए। प्रभारी निरीक्षक नरेश त्यागी ने बताया मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस की टीम लगाई गई है। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर घटनाक्रम का वर्कआउट कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.