Pilibhit News: मीराबाई की लीला देखकर हुई श्रीकृष्ण की जय जयकार
पीलीभीत, अक्टूबर 28 -- Pilibhit News: बीसलपुर। रामलीला मेला में चल रही रासलीला में मीरा बाई की लीला का मंचन किया गया। लीला का मंचन देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे। रामलीला मेला चल रही वृंदावन की रासलीला में मीरा बाई लीला का मंचन किया गया। लीला मंचन के तहत मीरा भगवान श्रीकृष्ण की अन्नय भक्त हैं और भगवान से बहुत ही प्रेम करती हैं। संत मीरा के घर जाते हैं। तभी मीरा उनका आदर सतकार करती हैं। प्रभु श्रीकृष्ण की भक्ति में मीरा जहर पी लेती हैं। इसके बाद भी मीरा को कुछ नहीं होता और मीरा व श्रीकृष्ण का प्यार हमेशा के लिए अमर हो जाता है। मीराबाई की लीला देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे गूंजने लगे। लीला मंचन के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात रही। लीला के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.