Pilibhit News: मीरापुर मुस्तकिल में एबीसी सेंटर के लिए जगह चिह्नित
पीलीभीत, जुलाई 11 -- Pilibhit News: पीलीभीत। शीर्ष कोर्ट के निर्देशों के क्रम में शहरा में बढ़ती कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करने को पहल की गई है। नगर पालिका के आग्रह पर राजस्व विभाग ने मीरापुर मुस्तकिल में जगह प्रस्तावित कर दी है। इसका नगर पालिका के ईओ संजीव कुमार ने अपनी टीम के साथ मौका मुआयना किया और एक प्रस्ताव बना कर निदेशालय को भेज दिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही निदेशालय से अनुमति प्राप्त होगी। पिछले दिनों एकाएक देश ही नहीं जिले में स्ट्रीट डॉग के हमले बढ़े थे। जिनमे काफी लोग घायल हो रहे थे। अस्पतालों में वैक्सीन की खपत भी बढ़ गई थी। इस स्थिति को चिंताजनक बताते हुए नगर पालिका ने शहर में एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) के लिए जगह की तलाश की थी। पर नगर पालिका की किसी जगह को उपयुक्त नहीं पाया गया था। इस पर ईओ ने सदर तहसील को पत्र भेज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.