Pilibhit News: मालिकाना हक को लेकर नौजलहा-नकटहा में ग्रामीणों ने की बैठक, जताया आक्रोश
पीलीभीत, सितम्बर 1 -- Pilibhit News: कलीनगर। नौजलहा-नकटहा और महाराजपुर गांवों में जमीन के मालिकाना हक का मामला फिर गरमा गया। बरसों से जमीन पर खेती करने और मकान बनाकर रह रहे सैकड़ों परिवारों को अब तक पट्टा और मालिकाना हक नहीं मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग भारतीय वन अधिनियम की धारा 20 का हवाला देकर उनके हक की प्रक्रिया में अड़चन डाल रहा है। इसी को लेकर नौजलहा बाजार में ग्रामीणों ने बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा की। ग्रामीणों ने प्रशासन को तीन-चार दिन का समय देते हुए कहा कि इस अवधि में लिखित आश्वासन नहीं मिला तो वे आंदोलन शुरू करेंगे। बैठक में ग्रामीणों ने कहाकि नौजलहा-नकटहा और महाराजपुर गांव शारदा नदी और जंगल के किनारे बसे हैं। इन गांवों में कई परिवार पीढ़ियों से रह रहे हैं। उनके दादा-परदादा भी इसी जमी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.