Pilibhit News: मालगाड़ी की चपेट में आकर गोवंश की मौत
पीलीभीत, सितम्बर 7 -- Pilibhit News: जोगराजपुर। सेहरामऊ रेलवे स्टेशन से करीब पांच सौ मीटर पीछे मढ़ा खुर्द कलां गांव के पास रविवार रात मालगाड़ी की चपेट में आने से गोवंश की मौत हो गई। रेलवे कर्मचारियों के अनुसार रविवार भोर के वक्त मालगाड़ी गुजर रही थी, तभी अचानक ट्रैक पर एक पशु आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पशु की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों ने शव को रेलवे ट्रैक से हटाकर साइड में कर दिया, ताकि रेल यातायात बाधित न हो। लोगों का कहना है कि अक्सर छुट्टा मवेशी रेलवे ट्रैक के आसपास घूमते रहते हैं, जिससे इस तरह के हादसे होते रहते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.