Pilibhit News: मारपीट व घर में घुसकर हमला करने के आरोप में प्रधान समेत चार नामजद पर मुकदमा
पीलीभीत, सितम्बर 6 -- Pilibhit News: बरखेड़ा, संवाददाता। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव अर्शियाबोझ में महिला के साथ मारपीट, घर में घुसकर हमला करने और धमकी देने के मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव निवासी जशोदा देवी ने थाना बरखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज करवाई।जिसमें कहा गया कि वह सुबह करीब छह बजे अपने घर के बाहर साफ-सफाई कर रही थीं। इसी दौरान गांव के लीलाधर, पीताम्बर, इन्कार समेत अन्य लोग वहां पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध के बावजूद घर में घुस आए। इसके बाद आरोपियों ने जशोदा देवी के साथ मारपीट की। महिला के अनुसार, शोर सुनकर उनके पति बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। घटना में दोनों को चोटें आईं। पीड़िता का आरोप है कि आरोपिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.