पीलीभीत, जुलाई 12 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। बरखेड़ा थाना क्षेत्र में खेत पर पानी लगा रहे मां-बेटे के साथ मारपीट की गई। ग्राम पंडरी खमरिया निवासी मो. साहिल ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें कहा गया कि शनिवार दोपहर करीब एक बजे वह अपनी मां हसीना बेगम और मजदूर दिलशाद के साथ पंडरी स्थित नहर के पास खेत में पानी लगा रहे थे। आरोप है कि सड़क किनारे खड़े एक युवक ने उन पर पत्थर फेंका, जिससे उनके पैर में चोट लग गई। विरोध करने पर युवक गांव से सुनील चौहान, अनिकेत समेत सात-आठ लोगों को बुला लाया। आरोप है कि सभी लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए साहिल व उनकी मां की पिटाई कर दी, जिससे दोनों घायल हो गए। शोर सुनकर ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार प...