पीलीभीत, जुलाई 7 -- Pilibhit News: जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम बालपुर पट्टी निवासी रामेश्वरी पत्नी मदनलाल ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें कहा गया कि 15 मई की रात 11 बजे वह अपने घर में सो रही थी इस दौरान अज्ञात युवक उसके घर में घुस आया। आरोप है कि उक्त युवक ने जान से मारने की नीयत से उसका गला दबा दिया। उसके शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। अंधेरा होने के कारण वह आरोपी को पहचान नहीं सकी। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...