पीलीभीत, नवम्बर 3 -- Pilibhit News: पीलीभीत। मारपीट के मामले में जनपद एवं सत्र न्यायाधीश रविन्द्र कुमार ने आरोपित को दोषी पाते हुए एक वर्ष के कारावास और दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अभियोजन के अनुसार थाना करेली के एक ग्राम निवासी तेजराम ने 17 जून 2025 को थाना बरखेड़ा में दी तहरीर कि उसकी बहन शकुंतला देवी की शादी काफी समय पहले थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम पचपेड़ापुखा निवासी कन्हई उर्फ कंधई लाल उर्फ ओमप्रकाश से हुई थी। पति और पत्नी के बीच एक अन्य महिला को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा था। आरोप था कि इसी बात को लेकर पति ने शकुंतला देवी के साथ मारपीट की और उसके परिवार को धमकी भी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद विवेचना कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की तरफ से कई गवाह अदालत में पेश किए गए। वही...