Pilibhit News: मारपीट और पथराव मामले में छह आरोपी गिरफ्तार
पीलीभीत, जुलाई 23 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना क्षेत्र के मोहल्ला खेड़ा में हुए मारपीट और पथराव के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने अनिल पुत्र जयंती प्रसाद की तहरीर पर वसीम, कामिल, सोहिल, अकील खान, आरिश, आमिर समेत सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार विवाद की शुरुआत अनिल और उसके पिता जयंती प्रसाद के बीच कहासुनी से हुई थी। इसी दौरान स्कूटी से पहुंचे वसीम द्वारा विवाद का कारण पूछने पर दोनों के बीच बहस हो गई, जो मारपीट और पथराव में बदल गई थी। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि उक्त छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है,अन्य की तलाश जारी है। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: दो पक्षों में मारपीट के बाद पत्थरबाजी, मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.