Pilibhit News: मारपीट, पथराव व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज
पीलीभीत, जुलाई 23 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के भिखारीपुर गांव में चार लोगों के खिलाफ मारपीट, पथराव और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव निवासी अब्दुल वहीद ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमें कहा गया कि गांव के इमरान, अब्दुल लहीद, अब्दुल मुस्तफा और शारवीन उनसे पुरानी रंजिश रखते हैं। 20 जुलाई को शारवीन घर में घुस गई और उनके दृष्टिहीन पुत्र अब्दुल हमीद के साथ चप्पलों से मारपीट की। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कराया। अगले दिन जब वह थाने जाने के लिए निकले तो आरोपियों ने पूर्व नियोजित तरीके से छत से ईंट-पत्थर फेंके, जिससे वह और उनके भतीजे अब्दुल मुजीद घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Kannauj News: एसपी के आदेश पर सदर कोतवाली में मारपीट व धमकी का मुकदमा दर्ज आरोप है कि जाते समय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.