Pilibhit News: मायके में रह रही महिला को भाई ने पीटा, रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, अक्टूबर 21 -- Pilibhit News: पीलीभीत। मायके में रह रही महिला ने अपने भाई पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी दीपमाला पत्नी सुनील कुमार ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमे कहा गया कि वह पिछले सात वर्षों से सुनगढ़ी स्थित अपने मायके में रह रही हैं। आरोप है कि 19 अक्टूबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे उनका भाई ललित वर्मा घर आया और मायके में रहने को लेकर विवाद करने लगा। उसने गाली-गलौज करते हुए घर छोड़कर जाने को कहा। विरोध करने पर आरोपी ने लात-घूंसों से मारपीट की और हाथ में पहने लोहे के कड़े से सिर पर वार कर दिया। इससे उसके सिर में चोट लग गई और खून निकलने लगा। आरोप है कि इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.