पीलीभीत, जुलाई 10 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम सखौला निवासी ममता देवी ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी शादी छह जुलाई 2013 को थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी अक्षय आनंद से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद दहेज में एक लाख रूपये और बाइक की मांग को लेकर पति के अलावा देवर ऋषि कनौजिया,सोनू कनौजिया,हिमांशु कनौजिया,सास मीना देवी,नंद दीप्ती ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर 14 अप्रैल 2026 को उसे मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया। 19 मई को उसके पति,तीनों देवर और तीन अज्ञात लोगों ने मायके में आकर उसके और उसकी मां के साथ मारपीट करते हुए बच्चे को छीनकर ले जाने का प्रयास किया। आसपास के लोगों के एकत्र हो जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भा...