Pilibhit News: मायके आई विवाहिता लापता
पीलीभीत, अगस्त 5 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी 27 वर्षीय पुत्री को रोशन लाल निवासी ग्राम जिठनिया भगवंतपुर अपने साथ बहलाफुसला कर ले गया है। उसने अपनी पुत्री की काफी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। उसकी पुत्री शादीशुदा है और अपने मायके आई हुई थी। थानाध्यक्ष गजरौला बृजवीर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवाहिता की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.