पीलीभीत, अक्टूबर 7 -- Pilibhit News: पीलीभीत। श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल द्वारा मोहल्ला साहूकारा स्थित श्री राधा रमन मंदिर में आयोजित राम कथा के चौथे दिन कथा व्यास पंडित बृजेश पाठक ने कहा कि साधारण व्यक्ति के जीवन में जब मान सम्मान आता है तो वह उसे अपनी योग्यता और विशेषता का परिणाम मान लेता है। उसे अभिमान हो जाता है। परिणाम स्वरूप उसका पतन होता है।

भगवान का श्रेय कथा में बताया गया कि इससे बचने का उपाय यही है की हम उस मान सम्मान का श्रेय भगवान को दें। भगवान का प्रसाद समझ कर इसे ग्रहण करने की जरूरत है। भगवान के भक्त की यही विशेषता होती है कि उसके जीवन में जब भी मान सम्मान आता है वह प्रशंसा का थाल भगवान की ओर खिसका देता है। ताकि प्रभु पहले आप ग्रहण करें।

प्रशंसा का भोजन भगवान ने भक्त से पूछा कि यह थाल मेरी ओर क्यों तुम इसे सीधे क्यों नही...