Pilibhit News: मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला की हुई मौत
पीलीभीत, जुलाई 26 -- Pilibhit News: बीसलपुर। मानसिक महिला की धान के खेत में भरे पानी में गिर जाने से मौत हो गई। ग्राम शिवपुरी नवदिया निवासी सोनपाल की पचास वर्षीय पत्नी कुसमा देवी मानसिक रूप से विक्षिप्त चल रही थी। शनिवार को घर से निकल कर खेतों की ओर चली गई थी। गांव के एक ग्रामीण द्वारा अपने धान के खेत में पानी लगाया गया था। खेत में पानी भरा हुआ था। खेत पर मेड पर चलने के दौरान पैर फिसल जाने के कारण भरे धान के खेत में महिला गिर पड़ी। महिला के शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक संजीव शुक्ला ने बताया कि मृतक महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त चल रही थी। यह भी पढ़ें- छत पर सोने गई विवाहिता का शव नीचे खेत में पड़ा मिला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.