पीलीभीत, अगस्त 23 -- Pilibhit News: पीलीभीत। उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने में जुटी बैंक सखियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार को ज्ञापन सौंपा। बैंक सखियों ने जनसहयोग कार्यालय पहुंचकर मानदेय को बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने की मांग की। बैंक सखियों ने ज्ञापन में बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। वे ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने के साथ विभिन्न बैंकिंग कार्यों में सहयोग करती हैं। इसके चलते उन पर कार्य का बोझ और जिम्मेदारियां लगातार बढ़ रही हैं। कहा कि वर्तमान में उन्हें चार हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है। बढ़ती महंगाई, कार्य की प्रकृति और जिम्मेदारियों को दे...