पीलीभीत, अगस्त 31 -- Pilibhit News: पीलीभीत। खेलों में गुणवत्ता लाने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारी नई व्यवस्था पर विचार कर रहे हैं। अगर सबकुछ सही रहेगा तो माध्यमिक स्कूलों में जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को कई स्तर की खेल प्रतियोगताओं से होकर गुजरना होगा। इससे पारदर्शिता से खिलाड़ियों का चयन हो सकेगा।

खेल कैलेंडर और चयन प्रक्रिया इस संबंध में जिला क्रीड़ा समिति और प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक शैक्षिक सत्र में विभिन्न खेलों की जनपदीय प्रतियोगताओं का खेल कैलेंडर जारी किया जाता है। इन प्रतियोगिताओं में सीधे स्कूल से ट्रायल्स लिए बगैर बच्चों को शामिल कराया जाता है, जिससे कभी कभार निराशाजनक परिणाम सामने आते हैं। जनपदीय प्रतियोगताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का चयन एक प्रक्रिया के तह...