Pilibhit News: माध्यमिक शिक्षक संघ ने डीआईओएस को सौंपा ज्ञापन
पीलीभीत, अगस्त 23 -- Pilibhit News: पीलीभीत। माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के निराकरण को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने डीआईओएस विजय सिंह यादव को ज्ञापन सौंपकर निस्तारित किए जाने की मांग की है। ज्ञापन में 26एएस अपडेट न होने के कारण शिक्षकों का आईटीआर फाइल नहीं हो पा रहा है। शिक्षकों और कर्मचारियों की जीपीएफ की लेखा पर्चियां अपडेट कर उपलब्ध कराई जाए। एनपीएस खातों को अपडेट कराया जाए। मृत और सेवानिवृत्त शिक्षकों और कर्मचारियों को एनपीएस का भुगतान कराया जाए। प्रत्येक महीने की एक तारीख को वेतन भुगतान कराया जाना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष कमल मोहन पांडेय, जिला मंत्री चंद्रपाल गंगवार, आय व्यय निरीक्षक राजेश कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.