Pilibhit News: मां स्कंदमाता की हुई पूजा और आराधना
पीलीभीत, अक्टूबर 16 -- Pilibhit News: पीलीभीत। नवरात्र में मां भगवती के पंचम स्वरूप स्कंदमाता को नमन करते हुए पूजा और आराधना की गई। यशवंतरी मंदिर समेत जिले के तमाम मंदिरों में पूजा अराधना की गई। सप्तमी और अष्टमी की तैयारियां शुरू हो गई है। साथ ही नवरात्र में शाम के वक्त देवी गीतों और छंद आदि गाने की सिलसिला महिलाओं ने बनाए रखा। शहर के बीचों बीच स्थित मां यशवंतरी देवी मंदिर में सुबह पांच बजे से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला बना हुआ है। सुबह घरों पर पूजन अर्चना करने के बाद भक्तजन मंदिरों में पहुंच कर माता रानी को नमन कर रहे हैं। वहीं निरंजनकुंज में मां महामातेश्वरी मंदिर में भी सुबह पूजन और आराधना के बीच हवन में आहूतियां दी गई। मां स्कंदमाता की पूजा करते हुए भक्तों ने माता रानी का श्रृंगार किया। इस दौरान पूरे दिन भक्तों का मंदिर में आना ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.