Pilibhit News: मां से मारपीट,बचाने आए भाई-भाभी को भी पीटा
पीलीभीत, अक्टूबर 11 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला नखासा निवासी निर्मला देवी ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमे कहा गया कि उसके परिवार में चल रहे जमीनी विवाद को लेकर छह अक्तूबर को उसके छोटे पुत्र मनोज,पुत्रवधु सुमन,उसके पुत्र करन उसकी पत्नी व दिनेश ने गाली गलौच करते हुए लाठी,डंडों से मारपीट करना शुरू कर दी। बड़े बेटे और बहू ने बीच बचाव किया तो आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी। आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: बच्चों के विवाद में युवक को लाठी-डंडे से पीटा, चार पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.