पीलीभीत, अगस्त 25 -- Pilibhit News: बीसलपुर। कोऑपरेटिव चीनी मिल मजदूर यूनियन के कर्मचारियों ने छह सूत्रीय मांगों को लेकर चीनी मिल प्रशासन के खिलाफ विरोध जताते हुए प्रधान प्रबंधक को ज्ञापन दिया। यूनियन के अध्यक्ष श्यामबहादुर शर्मा और मंत्री राजेंद्र कुमार की अगुवाई में दिए ज्ञापन में कहा गया कि चीनी मिल में 10 वर्ष या उससे अधिक समय से कार्यरत सभी दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन का लाभ दिया जाए। साथ ही मिल में कार्यरत सभी संविदा कर्मचारियों को आउटसोर्सिंग के निर्धारित वेतनमान के अनुसार भुगतान कराया जाए। यूनियन ने संघ कार्यालय लखनऊ द्वारा स्वीकृत महंगाई भत्ते के एरियर का भुगतान कराने की मांग भी उठाई। ज्ञापन में कहा गया कि स्थायी एवं सीजनल कर्मचारियों के एरियर की पहली किस्त का भुगतान मई माह में किया जाना था। कर्मचारियों के लंबित एर...