Pilibhit News: महिला से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज,आरोपी गिरफ्तार
पीलीभीत, अक्टूबर 25 -- Pilibhit News: जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी महिला ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमे कहा गया कि 22 अक्टूबर की रात करीब दो बजे वह अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान मोहल्ले का सर्वेश पुत्र हीरालाल उसके घर में घुस आया। आरोप है कि युवक ने उसे बुरी नीयत से दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच महिला के पति की आंख खुल गई। पति के जागने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी सर्वेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद जयशंकर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। विवेचना की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.