पीलीभीत, जुलाई 25 -- Pilibhit News: गजरौला। पति की गैर मौजूदगी में दिव्यांग महिला से युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना गजरौला क्षेत्र के एक कालोनी निवासी महिला ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि वह दिव्यांग है। पति के काम करने के लिए जिले से बाहर जाने के कारण वह घर में अकेली रहती है। आरोप है कि 23 जुलाई को दोपहर करीब एक बजे गांव का ही विकास सरदार उसके घर में घुस आया। आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म किया। किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी गजरौला बृजवीर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...