Pilibhit News: महिला से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज
पीलीभीत, नवम्बर 2 -- Pilibhit News: पीलीभीत। बरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने देवर के बेटे पर छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक गांव के निवासी महिला ने थाना बरखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई।जिसमें कहा गया कि उनके देवर का बेटा सुमित कुमार पुत्र प्रेमपाल दबंग किस्म का व्यक्ति है। आरोप है कि तीन सितंबर 2026 को सुमित ने उनके साथ बुरी नीयत से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। महिला के मुताबिक उसने पति के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.