पीलीभीत, जुलाई 7 -- Pilibhit News: पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिलगांव निवासी दयाशंकर पुत्र प्रसादी लाल ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें कहा गया की 4 जुलाई को रात नौ बजे उसके पुत्र संजू के साथ गांव की निवासी ललिता देवी ने मारपीट की। जब उसके पुत्र ने विरोध किया तो महिला ने उसके सिर पर ईट मार दी। जिससे वह घायल हो गया आसपास के लोगों ने एकत्र होकर किसी तरह उसके पुत्र को बचाया। पुलिस ने घायल युवक का जिला अस्पताल में मेडिकल कराकर आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...