पीलीभीत, अगस्त 10 -- Pilibhit News: पूरनपुर। थाना माधोटांडा के एक गांव की निवासी महिला एक अगस्त को घर से गायब हो गई। आरोप है महिला घर से बीस हजार की नकदी और सोने चांदी के आभूषण भी साथ ले गई। उसके पति ने जानकारी कि तो पता चला महिला को सियाराम शर्मा और उसकी पुत्री करिश्मा ले गई है। महिला के पति ने दोनों से इस संबध में पूछ तो उन्होंने बताने से इनकार कर दिया। पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर पिता पुत्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...