Pilibhit News: महिला को पीटकर छह बच्चों समेत घर से निकालने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, अक्टूबर 21 -- Pilibhit News: जहानाबाद। महिला ने अपने पति, जेठ और सास पर मारपीट कर छह बच्चों समेत घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना जहानाबाद क्षेत्र के मोहल्ला सादात निवासी शबाना पत्नी रिजवान ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमे कहा गया कि करीब 17 वर्ष पहले उसका निकाह पूरनपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर कलां निवासी रिजवान पुत्र नत्थू के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति उसके साथ मारपीट करता था। जब वह अपनी सास और जेठ से शिकायत करती तो वे भी पति का पक्ष लेते हुए उसे डांटते थे। छह बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए वह लंबे समय तक उत्पीड़न सहती रही। 10 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब एक बजे उसके पति रिजवान, जेठ इरफान और सास मुन्नी उर्फ लातीफां ने एकराय होकर उसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.