Pilibhit News: महिला की मौत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, गंदगी से पटे गांव में बीमारी फैलने का खतरा
पीलीभीत, नवम्बर 10 -- Pilibhit News: पूरनपुर/पीलीभीत। पिछले दिनों थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव केसरपुर में बुखार से एक महिला की मौत के बाद शासन स्तर से संज्ञान लिए जाने के बावजूद यहां प्रशासनिक अमला सुस्त नजर आ रहा है। गांव की बदहाल सफाई व्यवस्था और जगह-जगह जलभराव के हालात बीमारियों को बढ़ावा दे रहे हैं। गांव में फैली गंदगी और मच्छरों के पनपने की स्थिति के फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसके बावजूद गांव में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान शुरू नहीं कराया गया है। गांव में गंदगी और जलभराव के चलते संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। हैरानी की बात यह है कि पूर्व में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाए जाने और इसके लिए बजट जारी होने के बाद भी गांव की स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ। कुछ दिन पहले मुख्य चिकित्सा अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.