Pilibhit News: महिला अस्पताल में ऑपरेशन के नाम पर वसूली का आरोप
पीलीभीत, अक्टूबर 15 -- Pilibhit News: पूरनपुर। पचास शैय्या युक्त महिला चिकित्सालय में प्रसव के दौरान रुपये लेने और बाहर से महंगी दवाएं मंगाने के आरोप ने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। भैंसासुर निवासी प्रसूता के परिजनों ने महिला डॉक्टर पर ऑपरेशन के नाम पर तीन हजार रुपये लेने और करीब 15 हजार रुपये की दवाएं बाहर से मंगवाने का आरोप लगाया है। प्रसूता की हालत में अपेक्षित सुधार न होने से नाराज परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर अपनी नाराजगी जताई। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। भैंसासुर निवासी बबलू की पत्नी पूनम को करीब दस दिन पहले प्रसव पीड़ा होने पर महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि करीब दस दिन पहले महिला डॉक्टर ने ऑपरेशन से प्रसव कराया था। पूनम ने बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद से ही महिला का अस्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.