Pilibhit News: महिला अस्पताल में ऑपरेशन के नाम पर तीन हजार रुपये लेने के आरोप की जांच शुरू
पीलीभीत, अक्टूबर 16 -- Pilibhit News: पूरनपुर। महिला अस्पताल में ऑपरेशन के नाम पर तीन हजार रुपये लेने और बाहर से दवाएं मंगवाने के आरोपों के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। भर्ती मरीजों के तीमारदारों के वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। तीमारदारों ने अस्पताल में तैनात स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक दिन पहले भी तीमारदारों ने इन शिकायतों को लेकर अस्पताल में हंगामा किया था। मामला सामने आने के बाद अब चिकित्सा अधिकारी ने जांच कराकर रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भेजने की बात कही है। तीमारदारों का आरोप है कि महिला अस्पताल में ऑपरेशन के नाम पर उनसे तीन हजार रुपये लिए गए। इसके बावजूद मरीज को लगाए गए टांके भी ठीक से नहीं लगाए गए। उन्होंने बाहर से दवाएं मंगवाने की शिकायत भी की है। इन आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.