Pilibhit News: महिलाओं को योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी
पीलीभीत, जुलाई 15 -- Pilibhit News: पीलीभीत। डीएम के निर्देश पर बिलसंडा ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत किशनपुर में महिला कल्याण विभाग की ओर से जागरुकता कार्यक्रम किया गया। ग्राम प्रशासक प्रेमपाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में ग्राम वासियो को महिला कल्याण विभाग की संचालित विभागीय योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप योजना व सखी वन स्टॉप सेंटर के बारे में जानकारी दी गई। उपस्थित सदस्यों को बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। इस मौके पर जिला बाल संरक्षण इकाई से रुबीना खातून, सुमित समेत महिलाएं मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.