पीलीभीत, अगस्त 27 -- Pilibhit News: पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में रात में अचानक गश्त पर निकले डीएफओ के समाने हाथी आ गए। अफरातफरी के बीच आसपास की लोकेशन को देखा गया। हालांकि गनीमत रही कि हाथी ने गाड़ी की तेज लाइट को देख कर दूसरी तरफ रुख कर लिया। इसके बाद हाथियों की ट्रैकिंग कराने के निर्देश दिए ताकि इनकी लोकेशन पर लगातार नजर रखी जा सके।

घटना का विवरण बुधवार देर रात में डीएफओ मनीष सिंह अचानक रात में जंगल में हो रही गश्त और सतर्कता को चेक करने निकले। तभी रास्ते में हाथियों के पदचिन्ह देखे गए। इन हाथियों के पंजे के निशान को ट्रैक किया गया तो पाया गया कि हाथी माला नदी की ओर की बजाए मुस्तफाबाद की तरफ निकले हैं। ऐसे में डीएफओ हाथी के पंजों को ट्रेस करते हुए आगे बढ़ तो अचानक हाथी डीएफओ के वाहन के सामने आ गया। हाथी वाहन की तरफ ही आने लगा। इस ...