पीलीभीत, अक्टूबर 2 -- Pilibhit News: पीलीभीत। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मरौरी ब्लॉक सभागार में ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पिपरिया अगरू की प्रधानाध्याप सैय्यदा को विशेष सम्मान देकर सम्मानित किया। उनके कार्यों की सराहना की गई। सेवा सेतु कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से विभिन्न स्टॉल लगाया गया, जिनमें टीएलएम का स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। स्टॉल पर शिक्षकों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के शिक्षण-सहायक सामग्री का प्रदर्शन किया गया। मुख्य अतिथि मरौरी की ब्लॉक प्रशासक सभ्यता देवी वर्मा एवं खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने प्राथमिक विद्यालय पिपरिया अगरू की प्रधानाध्यापिका सैयदा को विशेष रूप से सम्मानित किया। पिछले दिनों प्रधानाध्यापक सैयदा को राज्य अध्यापक पुरस्कार मिला था। ब्लॉक प्रशासक सभ्यता देवी वर्मा ने...