पीलीभीत, अगस्त 25 -- Pilibhit News: पीलीभीत। ब्लाक सभागार मरौरी में ब्लाक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक ब्लॉक प्रशासक सभ्यता देवी वर्मा की अध्यक्षता में हुई। कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के बाद महिलाओं को उपहार प्रदान किए गए। महिला कल्याण विभाग की संरक्षण अधिकारी मीनाक्षी पाठक ने सभी अधिकारियों का स्वागत किया। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी ने बताया कि ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति का उद्देश्य देखरेख और संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाना और संरक्षण किया जाता है। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से बच्चों को आच्छादित किया जा रहा है। जिला विकास अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि आंगनबाड़ी ग्राम चौपालों का आयोजन करें। मरौरी की ब्लॉक प्रशासक सभ्यता देवी वर्मा ने महिलाएं सामाजिक कार्य में अपनी सह...