पीलीभीत, अगस्त 11 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। आईजीआरएस पोर्टल पर मनरेगा योजना में कथित गोलमाल की शिकायत पर डीडीओ ने सोमवार को बरखेड़ा ब्लॉक के ग्राम रम्बोझा और उदरा पहुंचकर जांच की और साक्ष्य जुटाए। ​ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर एक संयुक्त शिकायती पत्र भेजा था। पत्र में आरोप लगाया गया था कि ग्राम प्रधान और रोजगार सेवक द्वारा मनरेगा के तहत मिलने वाले सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।

शिकायत और कार्रवाई इसके साथ ही जॉब कार्ड धारकों की फर्जी हाजिरी दिखाकर सरकारी धन हड़पने और अन्य कार्यों में धांधली करने की शिकायत भी की गई थी, जिस पर ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने डीडीओ संजय कुमार को स्थलीय जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे।

स्थलीय जांच आदेशों के क्रम में...