Pilibhit News: मधवापुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
पीलीभीत, जुलाई 18 -- Pilibhit News: दियोरियाकला। मधवापुर में बंजर के नाम पर दर्ज जमीन पर कब्जा कर निर्माण के बाद हुई शिकायत पर राजस्व टीम ने पहंच कर जांच की। एसडीएम के निर्देश पर बीसलपुर तहसीलदार द्वारा अवैध निर्माण हटवाने को लेकर पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर ले जाया गया। यहां टीम ने काम शुरू किया तो महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया। विरोध के बाद भी कुछ अवैध अतिक्रमण हटवाया गया। बाकी बचे अवैध निर्माण को हटाने के लिए दो दिन का समय दिया गया है। बीसलपुर तहसील प्रशासन ने स्पष्ट तौर पर निर्देश दिए हैं कि तय समयावधि में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो नियमानुसार कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.