Pilibhit News: मदर मेला में महिलाओं ने कौशल और प्रतिभा का किया प्रदर्शन
पीलीभीत, अक्टूबर 15 -- Pilibhit News: पीलीभीत। पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय खासपुर में मदर मेला आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। मदर मेला का शुभारंभ गाँव की ही एक बुजुर्ग महिला एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्रीकृष्ण ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मदर मेला में महिलाओं की प्रतिभा एवं हुनर को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हुनर हाट लगाया गया,जिसमें महिलाओं ने अपने कौशल और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही ग्रामीणों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया तथा एमएचएम काउंटर भी लगाया गया। मेला के दौरान विभिन्न मनोरंजक एवं सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें रस्साकशी, म्यूजिकल चेयर तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख रहे। यह भी पढ़ें- Bagpat News: मदर मेले का आयोजन, माताओं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.