पीलीभीत, अक्टूबर 19 -- Pilibhit News: पूरनपुर। लोधीपुर में आयोजित पीडीए पंचायत में सपा नेता अशोक राजा ने कहा कि देश के संविधान और लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। लोगों से कहा कि अपने मताधिकार की रक्षा के लिए जागरूक रहना होगा। धान खरीद का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अब तक धान क्रय केंद्र नहीं लगने से किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। किसान औने पौने दाम में अपनी फसल बेचने को मजबूर है। इस दौरान सपा जिला उपाध्यक्ष राजेश पाल, डीके सिंह, शालिग्राम भारती, बल्लू खान, शादाब खान, फैयाज खान, अवधेश सिंह, मोहित यादव और धर्मपाल सिंह रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...