पीलीभीत, अक्टूबर 27 -- मतदेय स्थलों की समीक्षा बैठक Pilibhit News: पीलीभीत। डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मतदेय स्थलों की स्थिति और उनके प्रस्ताव सुझाव को लेकर चर्चा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार ने गांधी सभागार में राष्ट्रीय तथा राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन, पुनरीक्षण, पुनर्गठन एवं नए मतदेय स्थल स्थापित किए जाने के संदर्भ में एक एक बिंदु पर आवश्यक सुझाव लिए। कहा गया कि ऐसे मतदेय स्थलों को चिन्हित किया जा रहा है। जो मुख्य गांव या बस्ती से दो किलोमीटर से अधिक की दूरी पर स्थित हैं। इन्हें मतदाताओं की सुविधा के लिए उसी क्षेत्र के निकटतम व सुविधाजनक शासकीय भवन में स्थानांतरित किया जाएगा। ​जिन मतदेय स्थलों...